एसीबी ने निलंबित आईएएस चौबे पर एक और मुकदमा दर्ज किया

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे पर एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसीबी रांची थाना में 24 नवंबर को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया गया है। यह कांड संख्या 20/2025 है। इस मामले में एसीबी ने चौबे के अलावा उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, ससुर सत्येंद्रनाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, साले की प|ी प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय कुमार सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को भी नामजद आरोपी बनाया है। इससे पहले भी एसीबी चौबे पर शराब घोटाला, हजारीबाग खास महाल जमीन घोटाला और हजारीबाग वन भूमि घोटाले में मामले दर्ज कर चुकी है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग से अनुमति लेकर पहले प्रारंभिक जांच (पीई) दर्ज की थी। इस दौरान बैंक खातों के स्टेटमेंट, निवेश के दस्तावेज, लेन-देन की जांच और संबंधित पक्षों के बयान का विश्लेषण किया गया। 2.20 करोड़ की आय, 3.47 करोड़ का लेन-देन
जांच में एसीबी ने पाया कि विनय चौबे ने सरकारी सेवा के दौरान कुल आय 2.20 करोड़ रुपए दिखाई। लेकिन उनके, परिजनों और सहयोगियों के खातों में कुल 3.47 करोड़ रुपए का लेन-देन मिला। यानी 1.27 करोड़ रुपए अधिक, जो 53% से ज्यादा आय के अनुपात से अधिक है। एसीबी का दावा है कि यह अतिरिक्त धन अवैध स्रोतों से कमाया गया। शेल कंपनी बनाकर धन सफेद करने का आरोप
जांच में पता चला कि चौबे ने काली कमाई छिपाने के लिए शेल कंपनी बनाई। इसमें ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका बताई गई है। चौबे की प|ी को विनय सिंह की कंपनी में कर्मचारी दिखाकर वेतन व अन्य भुगतान किया गया। इस साल जेल से बाहर निकलना चौबे के लिए मुश्किल
विनय चौबे के लिए इस साल जेल से बाहर आना मुश्किल माना जा रहा है। एसीबी उनके खिलाफ अब तक चार प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार चौबे को अदालत से जमानत मिली, लेकिन जमानत से पहले ही एसीबी ने हजारीबाग की खास महाल भूमि और वन भूमि घोटालों में दूसरी व तीसरी एफआईआर दर्ज कर दी। 24 नवंबर को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का चौथा मामला दर्ज हुआ। तीन मामलों में सुनवाई जारी है। इधर, भूमि घोटाले में विनय चौबे दो दिनों की रिमांड पर
एसीबी ने हजारीबाग भूमि घोटाले में विनय चौबे को दो दिनों के रिमांड पर लिया है। एसीबी ने 20 नवंबर को रिमांड के लिए कोर्ट में आवेदन किया था। विनय चौबे फिलहाल रिम्स के मेडिसिन वार्ड में भर्ती हैं। एसीबी उनसे अस्पताल में ही पूछताछ करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *