सिविल अस्पताल के मदर-चाइल्ड हॉस्पिटल में गर्मी के मौसम में ऐसी व्यवस्था कर दी गई है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने सभी मरीजों को एसी वाले फ्लोर से हटाकर एक ही मंजिल पर शिफ्ट कर दिया है। जहां पर सिर्फ पंखे लगे हुए हैं। खासतौर पर डिलीवरी के बाद की महिलाएं और नवजात शिशु, जिन्हें अधिक देखभाल और ठंडे वातावरण की जरूरत होती है, अब बिना एसी वाली जगह में इलाज करा रही हैं। इस फैसले को लेकर अस्पताल में मरीजों के परिजन कह रहे हैं कि जब गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे में अस्पताल का एसी फ्लोर बंद करना समझ से परे है। उनका कहना है कि यह फैसला मरीजों की सेहत पर विपरीत असर डाल सकता है। फिलहाल परिजनों की ओर से उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन हालात की गंभीरता को समझेगा और गर्मी के इस मौसम में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में जरूरी कदम उठाएगा। मरीज कम हैं, जरूरत पड़ने पर दूसरा फ्लोर शुरू कर देंगे इस संबंध में जब एसएमओ डॉ. हरप्रीत सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस समय मरीजों की संख्या कम है, इसलिए सभी को एक ही फ्लोर पर शिफ्ट कर दिया गया है। जैसे ही मरीजों की संख्या बढ़ेगी, अस्पताल का दूसरा फ्लोर फिर से शुरू कर दिया जाएगा। अस्पताल में मरीजों के परिजन कह रहे हैं कि जब गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे में अस्पताल का एसी फ्लोर बंद करना समझ से परे है। उनका कहना है कि यह फैसला मरीजों की सेहत पर विपरीत असर डाल सकता है। फिलहाल परिजनों की ओर से उम्मीद की जा रही है कि प्रशासन हालात की गंभीरता को समझेगा और गर्मी के इस मौसम में मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में जरूरी कदम उठाएगा।


