एसोसिएशन की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव पेंशनर संगठन की मासिक बैठक ठाकुर प्यारेलाल स्कूल परिसर में हुई। महामंत्री सुधीर शेंडे ने संगठन को मजबूत बनाने एकजुट होने एवं पेंशनर संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी संस्था को आगे बढ़ाने, सदस्य जोडऩे के लिए प्रेरित किया। दुर्ग से आयी हसीना खान ने भी पेंशनरों को वैध संगठन से जुडऩे एवं आपस में तालमेल बिठाकर कार्य करने की बातें कहीं और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। वरिष्ठ पदाधिकारी निसार अहमद ने भी पेंशनर से संबंधी विभागीय त्रुटि से संबंधित जानकारी एवं कर्मचारी को रिटायर्ड होने के 3 माह पूर्व कोष एवं लेखा से संबंधित कार्य को पूर्ण करना एवं विभागीय त्रुटि को सुधार लेने की चर्चा की गई। नए सदस्य अंसारी एवं हामिद हुसैन ने भी इस संबंध में अपनी बातें पेंशनरों के बीच रखी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *