एसोसिएशन ने क्रमोन्नति और समयमान पर की चर्चा

कवर्धा| छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में जिपं उपाध्यक्ष कैलाश चन्द्रवंशी से मुलाकात की। शिक्षक एलबी संवर्ग की क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान पर चर्चा की। बताया कि हाई कोर्ट ने दस वर्ष व बीस वर्ष की सेवा पूर्ण करने के उपरांत प्रथम व द्वितीय क्रमोन्नति वेतनमान देने का निर्णय 28 फरवरी 2024 को दिया है। इस संबंध में जिले के सैकड़ो शिक्षक एलबी संवर्ग ने क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान की मांग को लेकर जिपं में सितंबर-2024 में आवेदन दिया है, लेकिन पांच माह बाद भी आवेदन का अब तक निराकरण नहीं हुआ है। अतः एक ही पद पर दस साल पूर्ण करने वाले शिक्षकों को क्रमोन्नति व समयमान वेतनमान स्वीकृत कर रिवाइज्ड एलपीसी शिक्षा विभाग को भेजा जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *