छतरपुर | पलामू और गढ़वा के हजारों गरीबों की गाढ़ी कमाई को एक सौ बीस गुणा बढ़ाने का झांसा देकर करोड़ों रुपया एक ऐसी जालसाज कंपनी में लगा दिया गया जिसका मालिका दुबई में बैठकर लेकर पैसे लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार राजस्थान पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के माने जा रहे क्रिप्टो धोखाधड़ी नेटवर्क एक्सपीओ डॉट आरयू का भंडाफोड़ करते हुए 3500 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग का मुख्य सरगना दुबई से ऑपरेट कर रहा है। उसकी गिरफ्तारी की प्रयास की जारी हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 40 लाख रुपये नकद, 40 लाख रुपये की क्रिप्टोकरेंसी और पांच लग्जरी वाहन जब्त किए हैं, इस गैंग के तार झारखंड और अन्य राज्यों से जुड़े हैं जहां इसके एजेंट भोले-भाले लोगों को ज्यादा लाभ का लालच दे कर लोगों को फंसा रहे थे। पलामू और गढ़वा जिले में भी इसका एक रैकेट संचालित था जिसका संचालन छतरपुर से किया जा रहा था लेकिन पुलिस के कार्रवाई के बाद इससे जुड़े लोग फरार हो गए है। गढ़वा में एक्सपीओ का रैकेट चलाने वाला एक नर्सिंग कॉलेज चलाने वाला व्यक्ति है, जो विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है और छतरपुर में सिंडिकेट चलाने वाला उसके रिश्तेदार है, उस पर पहले भी घोटाले का आरोप लगते रहे हैं। वहीं अगर छतरपुर की बात करें।


