ऐक्सेलसम स्कूल में मनाया स्वतंत्रता दिवस

अमृतसर | लोहारका रोड स्थित ऐक्सेलसम हाई सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया। स्कूल की डायरेक्टर प्रिंसिपल गुनीता ग्रेवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिष्ठित कमांडेंट श्री अरुण कुमार शामिल हुए। कमांडेंट अरुण कुमार, जिन्होंने 42 वर्षों से अधिक समय तक राष्ट्र की सेवा की है, ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और राज्यपाल स्वर्ण पदक (मेघालय) जैसे कई सम्मानों से नवाज़ा जा चुका है। इस अवसर पर नृत्य, संगीत, स्किट तथा कविता वाचन द्वारा भारत में अनेकता में एकता के ऐसे दृश्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने एक सुन्दर समां बांध दिया। वि‌द्यार्थियों ने तिरंगे के सम्मान में जो नृत्य प्रस्तुत किया, वह देखते ही बनता था। कार्यक्रम के अंत में डायरैक्टर प्रिंसीपल गुनीता ग्रेवाल ने विद्यार्थियों को इस अवसर पर बधाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *