ऐश्वर्या राय को देख इमोशनल हुई फैन:एक्ट्रेस ने आंसू पोंछते हुए लगाया गले; पेरिस फैशन वीक के लिए आराध्या के साथ पहुंची हैं

ऐश्वर्या राय 30 सितंबर से शुरू हो रहे पेरिस फैशन वीक के लिए इस वक्त पेरिस में मौजूद हैं। ऐश इस इवेंट में शामिल होने के लिए बेटी आराध्या के साथ वहां पहुंची हैं। इसी दौरान एक्ट्रेस का उनकी एक फैन के साथ क्यूट वीडियो सामने आया है। फैन के साथ ऐश के जेस्चर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उन्हें असली क्वीन बता रहे हैं। दरअसल, सामने आए वीडियो में ऐश बेटी आराध्या के साथ गाड़ी से उतरते दिखती हैं। एक्ट्रेस फॉर्मल लुक में नजर आ रही हैं। ऐश ने वाइट शर्ट के साथ ब्लू सूट पहना हुआ है। साइड पार्ट हेयर स्टाइल के साथ सटल मेकअप में नजर आईं। वहीं, आराध्या लूज फिट डेनिम के साथ शर्ट और डेनिम जैकेट में नजर आ रही हैं। वीडियो में नजर आता है कि दोनों मां-बेटी गाड़ी से उतरती हैं और फिर होटल के अंदर चली जाती हैं। थोड़ी देर बाद जब ऐश होटल से बाहर निकलती हैं, तो वहां एक फैन उनका इंतजार कर रही होती है। जैसे ही उसकी नजर ऐश पर पड़ती है, वो रोने लगती है। फैन को इमोशनल देख ऐश पहले उस गले लगाती हैं, फिर उसके आंसू पोंछती हैं। ऐश ने अपनी फीमेल फैन के साथ फोटो के लिए पोज भी दिया। अब इंटरनेट पर ऐश के लुक ट्रांसफॉर्मेंशन और जेस्चर दोनों को फैंस खूब सराहा रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या कॉस्मेटिक कंपनी लॉरियल की ब्रांड एंबेसडर हैं और हर साल पेरिस फैशन वीक में इस ब्रांड के लिए रैंप पर चलती हैं। ऐश्वर्या और आराध्या पिछले साल द ले डेफिले लॉरियल पेरिस में भी मौजूद थीं। पिछले साल इस इवेंट का थीम ‘वॉक योर वर्थ’ था। ऐश ने ब्रांड के बाकी ग्लोबल एंबेसडर जैसे आलिया भट्ट, केंडल जेनर और जेन फोंडा, के साथ रैंप वॉक किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *