ऑक्सीजन सपोर्ट पर मरीज, स्ट्रेचर से पार कराई सड़क,VIDEO:अंबिकापुर में 300 मीटर खींचकर बिल्डिंग तक ले गए परिजन, मददगार नर्स को नोटिस,जांच के आदेश

अंबिकापुर जिले के माता देवेंद्र कुमारी मेडिकल कॉलेज में वीडियो गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें महिला को ऑक्सीजन लगाकर स्ट्रेचर पर रखकर परिजन सड़क पार करते दिखे। परिजन उसे अस्पताल परिसर की 300 मीटर सड़क पार कराकर मेन बिल्डिंग तक ले गए। वीडियो में साफ दिखा कि, महिला को ऑक्सीजन सपोर्ट पर एमसीएच ब्लॉक से मुख्य बिल्डिंग तक जांच के लिए शिफ्ट किया रहा था। स्ट्रेचर पर मरीज लेटी थी और परिजन ऑक्सीजन सिलेंडर खींचते हुए हॉस्पिटल के बाहर की सड़क पार कराकर उसे अंदर लेकर गए। घटना सामने आने के बाद जेडी हेल्थ ने मददगार नर्स को नोटिस और मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस नेताओं ने इस वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सवाल खड़ा किया है कि इतनी बड़ी मेडिकल कॉलेज में मरीज को सुरक्षित ले जाने की व्यवस्था क्यों नहीं है। देखिए तस्वीरें… परिजन बोले, नहीं थे एम्बुलेंस के ड्राइवर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृहक्षेत्र मनेंद्रगढ़ की है। परिजनों ने कहा कि, हॉस्पिटल में एम्बुलेंस तो खड़ी है, लेकिन ड्राइवर नहीं हैं। परिजनों ने कहा कि बहुत परेशानी है, लेकिन वे कुछ नहीं बोलेंगे। वीडियो वायरल होने पर JD ने दिए जांच के आदेश महिला मरीज को जिस सड़क को पार कराया गया, वो नेशनल हाईवे-130 की सड़क है। हालांकि दिन में इस पर भारी वाहनों की एंट्री बंद है, लेकिन एम्बुलेंस समेत चारपहिया वाहनें यहां तेजी से गुजरती हैं। वीडियो वायरल हुआ तो जेडी (हेल्थ) डॉ. अनिल शुक्ला ने मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं। जेडी (हेल्थ) ने मरीज के परिजनों को सड़क पार कराने में मदद करने वाली नर्स सुमन बेक को भी नोटिस थमा दिया है। बिना एम्बुलेंस ले जाने पर जवाब मांगा है। अधीक्षक बोले- 10 मिनट रुकते तो मिल जाती एम्बुलेंस इस मामले में हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. रमेश आर्या ने सफाई देते हुए कहा कि, सड़क पार कराने के लिए एक एम्बुलेंस ऑन ड्यूटी खड़ी रहती है। जिस समय का यह मामला है। एक गंभीर मरीज को लेकर एम्बुलेंस कहीं गया था। परिजन 10 मिनट रुक जाते तो एम्बुलेंस से उन्हें सड़क पार करा दिया जाता। हालांकि अधीक्षक के दावे के विपरीत यह नया मामला नहीं है। अक्सर मरीजों को स्ट्रेचर पर रखकर सड़क पार कराया जाता है। एम्बुलेंस नहीं मिल पाती है। कांग्रेस बोली- दुर्भाग्यपूर्ण, दो साल में नहीं बना सके फ्लाई ओव्हर भूपेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे टीएस सिंहदेव की पहल पर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मेन बिल्डिंग से MCH और नकिपुरिया वार्ड को जोड़ने के लिए साल 2023 में राशि स्वीकृत कर पीडब्लूडी को राशि दे दी गई है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदितेश्वर शरण सिंहदेव ने वीडियो को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि, डेढ़ साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार फ्लाई ओव्हर का काम शुरू नहीं करा सकी। मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। कई जांच सेवाएं ठप हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *