ऑटिज्म जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन

सिटी रिपोर्टर | बोकारो सेंट मेरीज नर्सरी स्कूल सेक्टर-4 में ऑटिज्म जागरुकता पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. कनिका भारती ने ऑटिज्म की पहचान और उस पर सही प्रतिक्रिया विषय पर विस्तृत जानकारी दी। संगोष्ठी में बच्चों की लर्निंग डिसएबिलिटी और ऑटिज्म के लक्षणों की पहचान, ऑटिज्म के माइल्ड, मॉडरेट और हाई स्तर को समझने के बारे में बताया गया। डॉ. कनिका ने कहा कि माइल्ड स्तर में सही सहयोग से सुधार संभव है, जबकि अन्य मामलों में चिकित्सकीय परामर्श आवश्यक होता है। संगोष्ठी में बच्चों को संभालने के उचित तरीकों और पैरेंट काउंसलिंग के महत्व पर भी चर्चा की गई। अंत में शिक्षकों के साथ संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। प्रधानाचार्य रेवरेंड फादर दीनू एम. डेनियल के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *