उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के कारण दो ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया है। हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद ट्रेन को जयपुर से अजमेर के बीच निरस्त किया गया है। इससे चित्तौड़गढ़ आने जाने वाले यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चित्तौड़गढ़ को हैदराबाद से जोड़ने वाली यह स्पेशल और एकमात्र ट्रेन है। जयपुर मंडल के हिरनोदा-फुलेरा-भांवसा खंड में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग के प्रावधान के लिए प्रस्तावित ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण दो ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया जा रहा है। गाड़ी संख्या 07020 हैदराबाद-जयपुर स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी को हैदराबाद से शाम को 7:50 पर रवाना होगी। जो 1 फरवरी को रात के 11:05 पर चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। 10 मिनट के ठहराव के बाद यह ट्रेन रात के 11:15 पर चित्तौड़ से रवाना होगी। आगे यह ट्रेन अजेमर से जयपुर के बीच निरस्त रहेगी। इन स्टेशनों पर होता है ठहराव गाड़ी संख्या 07019 जयपुर-हैदराबाद स्पेशल ट्रेन 2 फरवरी को जयपुर से दोपहर 3:30 पर रवाना होगी। जो चित्तौड़गढ़ रात के 8:40 पर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन रात के 8:50 पर रवाना होगी। जयपुर से चलने वाली यह ट्रेन आंशिक रूप से जयपुर से अजमेर के बीच में निरस्त रहेगी। यह ट्रेन हैदराबाद सुबह 5 बजे पहुंचेगी। ट्रेन का हैदराबाद और जयपुर के बीच सिकंदराबाद जंक्शन, कमरेडी, निजामाबाद, मुदखेड़, हजूर साहिब नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, वसमत, हिंगोली डेक्कन, वसीम, आकोला जंक्शन, मलकापुर, खंडवा, इटारसी, भोपाल, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा के बीच ठहराव रहेगा।


