ऑटो की चपेट में आने से महिला की मौत:खाना खाकर टहल रहे थे दम्पति, तेज रफ्तार लोडिंग ने पीछे से टक्कर मारी

जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ सड़क पर टहल रही थीं। उसी दौरान पीछे से आ रहे लोडिंग ऑटो ने टक्कर मार दी। घटना मंगलवार रात 7 बजे के आसपास की है। मृतक महिला प्रेमबाई (53) ककरावदा की रहने वाली थी। बेटे रघुवीर ने बताया कि ककरावदा के पास हाइवे निकल रहा है। चीसा गांव में हमारा खेत है। माता पिता खेत पर थे। रात 7 बजे करीब पिता रामगोपाल व मां प्रेमबाई दोनो खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। दोनो कोटा रोड़ की तरफ से टहलकर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान पीछे तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो (आपे) आया। ऑटो ने मां के पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मां सड़क पर गिर गई। उसके सिर पर गम्भीर चोट लगी। हादसे के ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। एम्बुलेंस की मदद से मां को हॉस्पिटल लाए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिमलिया थाना ASI नन्दकिशोर ने बताया कि पति पत्नी दोनों खाना खाकर टहलने निकले थे। ऑटो ने पीछे से टक्कर मार दी।महिला प्रेमबाई की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *