ऑनलाइन ठगी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार:​​​​​​​गलियाना तालाब के पास से पकड़ा, एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर खाते में डलवाते थे रुपए

दोवड़ा थाना पुलिस ने फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोगों को झांसे में लेकर उनसे ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वहीं, आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दोवड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि साइबर अपराध और फर्जी एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर ठगी की शिकायतें मिल रही थी। इस पर पुलिस की टीम गलियाना तालाब के पास पहुंची। तालाब के किनारे 4 व्यक्ति मोबाइल पर बात कर रहे थे और लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाश भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरा डालकर 3 बदमाशों को दबोच लिया। वहीं, एक बदमाश झाड़ियों की आड़ में बचते हुए भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए तीनों युवकों से नाम पता पूछा, जिस पर उन्होंने डायालाल (22) पुत्र देवेंग पाटीदार निवासी बडलियां, ललित (20) पुत्र अमरजी पाटीदार निवासी गलियाना और ईश्वर (23) पुत्र देवजी पाटीदार निवासी गामड़ी देवकी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के पास से एक-एक मोबाइल फोन मिला है, जिनमें 2-2 सिम लगी हुई थी। आरोपी व्हाट्स चेट ओर मनी ट्रांसफर ऐप के माध्यम से माध्यम से लोगों को झांसे में लेकर उनसे ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है। वहीं, फरार आरोपी के बारे में पूछताछ की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *