बालोतरा जिले की जसोल पुलिस ने ऑपरेशन अखरोट के तहत बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस टीम ने लूणी नदी में अवैध बजरी खनन करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया- सूचना मिली थी कि गांव तेमावास लूणी नदी बहाव वाले इलाके में अवैध बजरी खनन हो रहा है। इस पर जसोल थाने की टीम लूणी नदी इलाके में पहुंची। अवैध खनन कर रहे दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली जिसमें बजरी भरी हुई थी। जब्त कर दो ड्राइवर राणाराम व रमेशनाथ को डिटेन किया गया। जसोला थानाधिकारी चन्द्रसिंह ने बताया- आरोपी के खिलाफ बीएनएस और एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी राणाराम पुत्र पारसमल, रमेश नाथ पुत्र जवाहरनाथ निवासी जसोल को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल दोनों से अवैध खनन में शामिल अन्य साथियों को लेकर पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में हैड कॉन्स्टेबल जैसाराम, कॉन्स्टेबल मांगीलाल, प्रकाश, नंदसिंह, मोहनसिंह शामिल रहे।


