ऑपरेशन “क्लीन-स्वीप” के तहत 80 लाख के मादक पदार्थ जब्त:1 महीने में 27 मामले दर्ज 17 आरोपी अरेस्ट; भारी मात्रा में गांजा, अफीम, चरस, स्मैक और एमडी पकड़ी

शहर में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस की सीएसटी टीम ने जनवरी महीने में “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत बड़ी इस अभियान के दौरान एनडीपीएस एक्ट में 23 मामले दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लगभग 80 लाख रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। यह विशेष अभियान 1 जनवरी से 29 जनवरी तक चलाया गया। इस दौरान सीएसटी टीम ने लगातार निगरानी, आसूचना तंत्र और तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए नशा तस्करों और अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर कई तस्करों को रंगे हाथों पकड़ा गया। स्पेशल पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशंस) राहुल प्रकाश ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन स्वीप के दौरान पुलिस ने 31 किलो 930 ग्राम 61 मिलीग्राम गांजा, 133 ग्राम अफीम, 879 ग्राम चरस, 245.38 ग्राम स्मैक और 121.05 ग्राम एमडी बरामद की है। इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि इसी क्रम में “ऑपरेशन आग” के तहत पुलिस ने 5 मामले दर्ज कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं वाहन चोरी के मामलों में भी 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन कार्रवाइयों से शहर में अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी इस तरह के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि नशा तस्करी, संगठित अपराध और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *