ऑपरेशन जागृति में 6500 से ज्यादा बालिकाओं को दिया आत्मरक्षा प्रशिक्षण

राजसमंद | महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर राजसमंद पुलिस का अभियान ऑपरेशन जागृति लगातार प्रभावी हो रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को बालकृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय राजसमंद में महिला जागरूकता एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का आयोजन एसपी ममता गुप्ता के निर्देशन और एएसपी महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ रजत विश्नोई के सुपरविजन में हुआ। इस मौके पर एसपी गुप्ता ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव और महिला सुरक्षा के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूक रहना ही अपराधों से सुरक्षा की पहली ढाल है। साइबर थाना प्रभारी सरोज बैरवा ने ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग और फर्जी प्रोफाइल से बचने के तरीके बताए। वहीं, महिला आत्मरक्षा मास्टर ट्रेनर ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए। कार्यक्रम में एएसपी रजत विश्नोई, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष कोमल पालीवाल, उपप्रधानाचार्य राजेंद्रप्रसाद आचार्य और एएसआई लक्ष्मणसिंह राणावत मौजूद रहे। पुलिस विभाग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिले में प्रतिदिन बालिकाओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अब तक जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों में करीब 6500 बालिकाओं व महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जा चुका है। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर राजसमंद पुलिस का ऑपरेशन जागृति अभियान लगातार परिणाम दे रहा है। छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के सरल तरीके बताए और कहा कि डिजिटल युग में सजगता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *