ऑपरेशन शंखनाद…गौ-तस्करी करते 4 गिरफ्तार:पुलिस ने पीछा किया तो भागे, टायर फटने से ट्रक में लगी आग, 14 गौवंश बरामद

जशपुर में पुलिस के टायर किलर के जाल में फंस एक बार फिर मवेशी तस्कर उलझ गए। ट्रक का टायर पंचर होने के बाद आरोपियों ने मौके से वाहन सहित भागने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क में घसीटने से टायर और वाहन में आग के चपेट में आ गई। पुलिस ने फायर बिग्रेड की सहायता से किसी तरह आग पर काबू पाया। ट्रक से पुलिस ने 14 गौवंश बरामद किए हैं। वहीं बेरहमी से ट्रक के डाला में ठूंसे गए 6 मवेशियों की दबकर मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जिले के लोरो घाट का है। तस्करों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी एएसपी अनिल सोनी ने बताया कि जशपुर पुलिस को मुखबिर से एक ट्रक में भारी मात्रा में गौवंशों को झारखंड ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर बगीचा के SDOP दिलीप कुमार कोसले के नेतृत्व में पुलिस की टीम लोरो घाट में तस्करों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी की गई। ट्रक के नजदीक पहुंचने पर पुलिस ने जैसे ही ट्रक को रोकने का संकेत किया, ट्रक चालक वाहन को रोककर रिवर्स गियर में भागने का प्रयास किया। चालक की मंशा को भांप को पुलिस के जवानों ने उसका पीछा करना शुरू किया। इस बीच,पुलिस टीम बिछाए गए लोहे के कील लगे सरिया में फंस कर ट्रक का अगला चक्का पंचर हो गया। पुलिस से बचने के चक्कर में ट्रक चालक ने इसी हालत में वाहन को पूरी स्पीड से दौड़ा दिया। सड़क पर ट्रक खड़ाकर भागने लगे आरोपी पंचर टायर के सड़क में रगड़ने से टायर में आग लग गई,जो देखते ही देखते पूरे वाहन को चपेट में ले लिया। आग की बढ़ती हुई लपटों को देख कर वाहन चालक सड़क पर ट्रक खड़ा कर भागने लगे। पुलिस के जवानों ने उनका पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा। साथ ही मौके से फरार हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू की। पतासाजी के दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक यात्री बस में कुछ लोग बिना जूता चप्पल के यात्रा कर रहे हैं। जशपुर पुलिस की टीम ने इस यात्री बस की तलाशी लो तो इसमें से फरार हुए तीन आरोपी मिले। पुलिस के हत्थे चढ़े गौ तस्करी के आरोपियों के नाम- मोहम्मद शमताज उर्फ भोलू (28 वर्ष) – साईटांगरटोली, लोदाम थाना क्षेत्र, छत्तीसगढ़।
नसीम शाल (20 वर्ष) – साईटांगरटोली, लोदाम थाना क्षेत्र, छत्तीसगढ़।
मोहम्मद जिशान (19 वर्ष) – साईटांगरटोली, लोदाम थाना क्षेत्र, छत्तीसगढ़।
मुस्तकीम खान (24 वर्ष) – बरवाडीह, जारी थाना क्षेत्र, झारखंड।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *