ऑपरेशन साइबर शील्ड में 75 चोरी के मोबाइल बरामद:15 लाख की कीमत, मोबा​इल मालिकों के चेहरे खिले

बूंदी जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत 15 लाख रुपए की कीमत के 75 चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में चलाए गए इस विशेष अभियान में साइबर क्राइम पुलिस थाना और साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह अभियान महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम, एस.सी.आर.बी. एवं तकनीकी सेवाएं राजस्थान, जयपुर के निर्देश पर चलाया गया। महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा के पर्यवेक्षण में टीम ने सभी चोरी और गुमशुदा मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वैध मालिकों तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त की। मोबाइल फोन वापस पाकर स्थानीय नागरिकों ने बूंदी पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की और धन्यवाद दिया। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत पुलिस लगातार साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। अपील
बूंदी एसपी ने आमजन से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति का मोबाइल चोरी/गुम होता है तो अपने नजदीकी थाने पर जाकर अथवा साइबर थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराएं या स्वयं भी CEIR पोर्टल के माध्यम से गुमशुदगी दर्ज कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *