ऑपरेशन सिंदूर का आसमान में लहराएगा परचम:पीवीसी स्टिक की पतंगे भी बाजार में, चाइनीज मांझे की जगह न्यू इंडिया मांझा

कोटा में मकर सक्रांति पर जमकर पतंगबाजी होती है। ऐसे में यहां के बाजार में रंग बिरंगी पतंगों से सज गए है। बाजार में छोटी से लेकर बड़ी, अलग अलग प्रिंट की पतंगे मौजूद है जो पतंगबाजों को लुभा भी रही है। कोटा में रामपुरा सब्जीमंडी इलाके में बड़ी संख्या में मंगलवार को युवाओं की भीड़ पतंग की दुकानों पर नजर आई। इस बार बाजार में पीवीसी स्टिक वाली पतंग काफी पसंद की जा रही है। दुकानदार रोहित कुमार ने बताया कि इस बार पीवीसी स्टिक में थैली की पतंगे उपलब्ध है। इस बार कोटा में पतंगों में यह नई वैराइटी आई है। पीवीसी स्टिक पतंग का यह फायदा है कि उड़ाने के दौरान पतंग की स्टिक टूटने का ड़र नहीं रहता है। इसके अलावा जो पतंगबाज प्रतियोगिता करते हैं या फिर जिन्हें पेंच लड़ाने का काफी शौक होता है उनके लिए यह पतंगे खींच के लिए काफी सही रहती है। ऐसे में इन पतंगों की डिमांड भी है। उन्होंने बताया कि इस बार बाजार में चाइनीज मांझे का विकल्प भी मौजूद है। लोग चाइनीज मांझे का उपयोग इसिलए करते हैं कि उनकी पतंग आसानी से न कटे। चाइनीज मांझा मोनो काइट के नाम से आता है। लेकिन इस बार मार्केट में न्यू इंडिया नाम से चाइनीज मांझे का विकल्प आया है। अलग अलग रंगों में यह मांझा उपलब्ध है। दावा है कि इसकी खास बात यह है कि उड़ाते समय अगर किसी पक्षी से यह उलझा तो यह अपने आप टूट जाता है। जिससे कोई खतरा नहीं होता। तीन सौ रूपए से मांझा शुरू
दुकानदार रवि ने बताया कि बाजार में इस बार मांझे के रोल तीन सौ रूपए से शुरू है। अलग अलग वैराइटी के मांझे उपलब्ध है। जिनमें कानपुर, बरेली से तैयार मांझे भी है। मांझे की रेट उसकी क्वालिटी के हिसाब से है। तीन सौ रूपए का एक रोल है और रेट सात सौ रूपए तक है। इनमें न्यू इंडिया मांझे की रेट पांच सौ से शुरू है। यह भी अलग अलग क्वांटिटी के हिसाब से है। इसके एक सेट में चार हजार मीटर मांझा आता है। ऑपरेशन सिंदूर का प्रिंट, बच्चों के लिए डोरेमोन
पतंगों में भी अलग अलग वैराइटी बाजार में मौजूद है। दुकानदारों के अनुसार पतंगे डेढ़ सौ रूपए सेट से शुरू होकर पांच सौ तक के सेट होलसेल में बिक रहे है। पतंग की साइज, क्वालिटी के अनुसार इनके रेट है। बाजार में थैली की छोटी पतंगों में पीएम मोदी और ऑपरेशन सिंदूर के प्रिंट मौजूद है। वहीं बच्चों के लिए अलग अलग कार्टून प्रिंट की पतंगे भी बाजार में बिक रही है। इसके अलावा बड़ी पतंगे ढा़ई सौ रूपए की एक पतंग बिक रही है। फोल्डिंग पतंगे भी बाजार में उपलब्ध है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *