ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का मना जश्न

बैकुंठपुर | जिला मुख्यालय में शनिवार को नगर पालिका परिषद ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यह यात्रा नगर पालिका परिषद परिसर से शुरू हुई। शासकीय आदर्श रामानुज स्कूल के मिनी स्टेडियम तक निकाली गई। भारत माता की जय के नारों से शहर गूंज उठा। लोग हाथों में तिरंगा लिए उत्साहित नजर आए। देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत माहौल रहा। यात्रा के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को याद किया गया। सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को श्रद्धांजलि और सलामी दी गई। स्काउट-गाइड और स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए। नारे लगाए। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे, डीईओ जितेन्द्र गुप्ता, नपा सीएमओ संजय दुबे, देवेन्द्र तिवारी, शैलेष शिवहरे आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *