ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाकुड़ में तिरंगा यात्रा:रेलवे स्टेशन से सिद्धू कान्हु मुर्मू पार्क तक निकली यात्रा, भारत माता की जय के लगे नारे

पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर पाकुड़ में नागरिक मंच ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा रेलवे स्टेशन से शुरू हुई। इसमें नागरिक मंच के सदस्य, विभिन्न हिंदू संगठन, छात्र संगठन और राजनीतिक दल के नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक, हिरण चौक, अंबेडकर चौक, बिरसा चौक, इंदिरा चौक, भगत पाड़ा और रविंद्र चौक से गुजरी। इसका समापन सिद्धू कान्हु मुर्मू पार्क में हुआ। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए गए। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया भूतपूर्व वायु सैनिक विश्वनाथ भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने सेना के जवानों को सलाम किया और कहा कि सेना ने पूरे विश्व के सामने अनुपम उदाहरण पेश किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से साबित हुआ है कि भारतीय सेना हर परिस्थिति से निपटने में सक्षम है। यात्रा के दौरान नगर थाना की पुलिस तैनात रही। कार्यक्रम में रूपेश भगत, पवन भगत, विवेकानंद तिवारी, हिसाबी राय, निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, सबरी पाल, मनोरमा देवी, सोहन मंडल, सुशील शाह, मृत्युंजय घोष, अरविंद घोष, विशाल भगत, सरवन कुमार, धर्मेंद्र त्रिवेदी, पंकज साहा और रतन भगत समेत कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *