ऑपरेशन सिंदूर की सफलता… सेना के सम्मान में वर्दी के रंग में रंगे बैंच

जालंधर | भारतीय रेलवे ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा है। फिरोजपुर मंडल में 17 मई को भारतीय सैनिक के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन के तहत मंडल के अमृतसर, लुधियाना, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, फिरोजपुर आदि स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बैठने वाले बैंचों को सैनिकों के ड्रैस कोड कलर में रंगवाया और उन पर सैनिक सम्मान भी लिखवाया गया, जो भारतीय सैनिकों के पराक्रम और शौर्य को दर्शाता है। कार्यक्रम का आयोजन मंडल रेलवे प्रबंधक संजय साहू के मार्गदर्शन और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी के नेतृत्व में किया गया। रेलवे प्रबंधक ने कहा कि यह आयोजन भारतीय रेल की एक सराहनीय पहल है, जो देश के वीर सैनिकों को सम्मानित करती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *