ऑपरेशन सिंदूर के प्रतिनिधियों में AAP सांसद मित्तल शामिल:ग्रुप 6 में नाम, 5 देशों का करेंगे दौरा, सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत का पक्ष रखेंगे

ऑपरेशन सिंदूर और दुनियाभर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखने के लिए केंद्र सरकार ने शनिवार देर रात 59 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की घोषणा की। इसमें आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मालिक डॉ. अशोक मित्तल को भी शामिल किया गया है। मित्तल का नाम ग्रुप 6 में शामिल किया गया है। उनके ग्रुप का नेतृत्व डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि करेंगी। ये नेता स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया, लातविया और रूस का दौरा करेंगे। सांसद अशोक मित्तल ने खुद इस बात की जानकारी साझा की। मित्तल ने कहा- सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ अपना एकजुट रुख बनाए रखने के लिए रूस, स्पेन, ग्रीस, स्लोवेनिया और लातविया का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मुझे सौभाग्य मिला। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे गर्व है कि मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला। क्या है ऑपरेशन सिंदूर?
22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने 26 टूरिस्ट्स की हत्या की थी। 7 मई को भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाक में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की थी। सेना ने 100 आतंकियों को मार गिराया था। इसी कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया। दोनों देशों के बीच 10 मई की शाम 5 बजे से सीजफायर पर सहमति बनी थी। आप सांसद अशोक मित्तल को ग्रुप 6 में रखा गया है, पढ़ें लिस्ट..

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *