ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में धमतरी में निकली शोभायात्रा:सैकड़ों महिलाओं ने लिया हिस्सा, राष्ट्रपति-पीएम के नाम सौंपा 7 सूत्रीय ज्ञापन

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच धमतरी द्वारा आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। शोभायात्रा गौशाला मैदान से शुरू होकर रामबाग गणेश चौक और सदर बाजार होते हुए गांधी मैदान तक पहुंची। यात्रा की कुल लंबाई 300 मीटर थी। गांधी मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया, जहां मातृशक्तियों ने भारतीय सेना को आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच के सदस्यों ने बताया कि पहलगाम घटना के बाद भारत सरकार और भारतीय सेना द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई का यह सम्मान है। उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों की हत्या कर महिलाओं का सिंदूर उजाड़ा था। इसी के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम एक 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। यह शोभायात्रा पूरे नगर और जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच द्वारा इस प्रकार 7 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौपा गया। 1. सभी शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों, वि‌द्यालयों, महावि‌द्यालयों, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों को निर्देशित किया जाए कि वे “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर भारतीय सेना के सम्मान, स्वागत-वंदन एवं आभार प्रकट करने के लिए विशेष कार्यक्रम, संगोष्ठी, रैली, सम्मान समारोह आदि का आयोजन करें। 2. वर्तमान केन्द्र सरकार के कुशल नेतृत्व, दूरदृष्टि और सुदृढ़ संकल्प शक्ति के कारण वैश्विक जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढी है। इसकी जनसामान्य में व्यापक चर्चा हो। 3. समाज के सभी नागरिकों को सेना के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीय स्वाभिमान जागरण अभियान में अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया जाए, जिससे देशभक्ति, एकता और अखंडता की भावना सुदृढ़ हो। 4. प्रशासनिक स्तर पर भी ऐसे आयोजनों में सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि सैनिकों के उत्साहवर्धन का संदेश व्यापक स्तर पर पहुंच सके। 5. मीडिया, सोशल मीडिया एवं स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से भी इस अभियान का प्रचार-प्रसार किया जाए। 6 . भारत का मान बढ़ाने वाले, ऐसे अभियानों समेत, महापुरुषों और राष्ट्रीय प्रतीकों और देश की छवि धूमिल करने वाले व्यक्तिगत या सामूहिक प्रयास या कार्य में लगे सभी लोगों को, चाहे वे इसके लिए जिन भी माध्यमों का प्रयोग करते हों ऐसे देश विरोधियों को कड़ाई के साथ कुचलने की योजना सरकार अविलंब करें। 7. भारत में रह रहे अवैध घुसपैठियों की सघन जांच कर ढूंढ ढूंढकर उन्हें देश से निकाला जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *