ऑपरेशन सिंदूर में 20 किलोमीटर तक गोले दागे:226 फील्ड रेजिमेंट के कर्नल दिनेश फोगाट व मेजर सुबेदार मनोज कुमार को मिला सम्मान

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उरी बॉर्डर से पाकिस्तान के भीतर 20 किलोमीटर तक गोले दाग 11 से अधिक पाकिस्तानी सेना की चौकियों को बर्बाद करने वाले 226 फील्ड रेजिमेंट के कर्नल दिनेश फोगाट व सुबेदार मेजर मनोज कुमार को जयपुर में सम्मानित किया गया। आर्मी डे पर साउथ वेस्ट कमान की ओर से से यह सम्मान मिला। मेजर सुबेदार मनोज कुमार अलवर के निकट पड़ीसल के पास भंडवाडा गांव के रहने वाल हैं। जो अलवर से ही 1999 में सेना में भर्ती हुए थे। मेजर सुबेदार मनोज कुमार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर शुरू तब उरी सेक्टर में उनकी 226 फील्ड रेजिमेंट थी। ऑपरेशन सिंदुर शुरू होने के बाद दुश्मनों पर तोपों से फायर किया था। बड़ी संख्या में राउंड फायर हुए थे। इस गोलाबारी में पाकिस्तान की कई चौकी तबाह हो गई थी। उरी में एक ही आर्टिलरी यूनिट थी। ऑपरेशन सिंदुर शुरू हुआ उसी दिन 226 आर्टिलरी ने करारा जवाब दिया था। हमारे ऊपर भी फायर आ रहे थे। 200 से अधिक सेना के बहादुर जवानों ने साहस का परिचय दिया था। जिसके कारण आर्मी डे पर सम्मानित किया गया। यह एक-एक जवान का सम्मान है। देश सेवा की कसम खाई है उसे हर हाल में निभाने की जिम्मेदारी है। यही भाव एक-एक जवान में मन रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *