ऑपरेशन सिंदूर…रायपुर में बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा:सांसद बृजमोहन बोले- तुम हाथ उठाओगे तो हाथ काटने की ताकत हमारी सेना में

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाकर बदला लिया। इसलिए बीजेपी ने बुधवार शाम को रायपुर में तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) से जयस्तंभ चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें नेताओं के अलावा सर्व समाज, साधु-संत और सैनिक परिवार भी शामिल हुआ। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल देश के सैनिकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से पाकिस्तान को संदेश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ये ताकत रखती है कि तुम आंख दिखाओगे तो तुम्हारी आंख निकालने की ताकत हम में हैं। अगर तुम हाथ उठाओगे तो तुम्हारे हाथ काटने की ताकत हम में है। अगर तुम गोली दागोगे तो हम भी दागेंगे और तुमको समाप्त करने की ताकत हमारी सेना में है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *