भीलवाड़ा में ऑफिस के बाहर खड़े एक युवक को कार में आए कुछ बदमाश जबरदस्ती कार में डालकर ले गए असौर जंगल में ले जाकर कर डंडों से मारपीट करने के बाद घायल हालत में वही छोड़ कर भाग निकले।
पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर किडनैप हुए युवक को तलाश किया और हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। किडनेपिंग की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। मामला शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के रामप्रसाद लढ्ढा नगर का है। बुधवार शाम करीब 4 बजे एक युवक को कार से आए 4 बदमाशों ने किडनैप कर लिया और उसे गुवारड़ी नाले के पास जंगल में ले गए। जहां उसके साथ डंडों से मारपीट की। मारपीट के बाद बदमाश इस युवक को घायल हालत में वही छोड़कर फरार हो गए। CCTV फुटेज में नजर आए बदमाश
युवक के किडनैप की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को तलाश कर इलाज के लिए महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। किडनेपिंग की यह वारदात ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। इसमें कार से आए कुछ बदमाश युवक को जबरदस्ती कार में डालकर ले जाते हुए नजर आए हैं। पुरानी रंजिश में की मारपीट
पीड़ित सुनील पिता गोपाललाल गुर्जर निवासी सिंहजी का खेड़ा कोटड़ी ने बताया कि बुधवार शाम को वो रामप्रसाद लड्ढा नगर में स्थित अपने ट्रांसपोर्ट ऑफिस के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कन्हैयालाल गुर्जर निवासी सिंह जी का खेड़ा, जीवन पिता भोजराज गुर्जर निवासी सिंहजी का खेड़ा, ईश्वर पिता भोजराज गुर्जर व एक अन्य युवक जिसका नाम वो नहीं जानता अल्टो कार से आए और जबरन उसे कार में डालकर गुवारड़ी नाले के पास जंगल में ले गए। उसके साथ जमकर मारपीट की डंडों से हमला कर दिया और घायल हालत में वहीं पटककर भाग निकले।घायल युवक का कहना है कि पुराने घरेलू मामले को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। युवक की बॉडी पर चोट के निशान
इधर ऑफिस मालिक ने प्रतापनगर थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई और सीसीटीवी फुटेज और युवक की लोकेशन ट्रेस करती हुई गुवारड़ी नाले के समीप जंगल पहुंची। जहां युवक घायल अवस्था में पड़ा हुआ मिला। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक किडनेपर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने युवक को महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ट्रॉमा वार्ड उसका इलाज किया जा रहा है। प्रतापनगर थाना प्रभारी सुरजीत ने बताया कि एक युवक को कार सवार कुछ बदमाशों ने उसके ऑफिस के बाहर से कार में डालकर ले गए और मारपीट की। सूचना पर पुलिस ने तुरंत सीसीटीवी कैमरे चेक किए और मोबाइल लोकेशन से युवक तक पहुंची। तब तक बदमाश युवक से मारपीट कर मौके से भाग निकले। मारपीट में घायल युवक को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।


