ऑर्गेनिक खेती सीखने निकलीं फाजिल्का की 300 छात्राएं:सरकारी स्कूल से तीन बसें रवाना, शहीदों की समाधि और म्यूजियम का भी दौरा करेंगी

फाजिल्का के सरकारी सीनियर सेकेंडरी लड़कियों के स्कूल की कक्षा 6वीं से 12वीं तक की छात्राओं को शिक्षा संबंधी जानकारी बढ़ाने के उद्देश्य से ग्रीन फील्ड विजिट पर ले जाया गया। स्कूल प्रिंसिपल और अध्यापकों के दल की अगुआई में करीब 300 छात्राएं बसों के जरिए सरहदी गांव आसफवाला सहित अन्य स्थानों के लिए रवाना हुईं। स्कूल की प्रिंसिपल मैडम स्वतंत्रता पाठक ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत छात्राओं को निजी फार्म हाउस लेकर जाया जा रहा है, जहां उन्हें ऑर्गेनिक खेती और ग्रीन हाउस में होने वाली आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विजिट का उद्देश्य छात्राओं को खेती, फलों की विभिन्न किस्मों और जैविक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है, जिससे उनका सामान्य ज्ञान बढ़े। विजिट के दौरान छात्राओं को ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य फसलों की खेती देखने का अवसर मिलेगा। इसके बाद छात्राएं भारत–पाकिस्तान सीमा के गांव आसफवाला में बनी शहीदों की समाधि और म्यूजियम का भी दौरा करेंगी। यात्रा पर जा रही छात्राओं—सखी, मुकुट, सफल और प्राची—ने बताया कि स्कूल द्वारा आयोजित यह विजिट उनके लिए बेहद उपयोगी है। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक दौरों से उन्हें न केवल पाठ्यक्रम से परे ज्ञान मिलता है, बल्कि व्यावहारिक शिक्षा भी मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *