ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप में 44 शिक्षकों को प्रमाण-पत्र दिए

भास्कर न्यूज | जशपुरनगर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए आयोजित पांच दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का‌ समापन स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर में हुआ। एआई आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जशपुर जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट, अनुदान प्राप्त विद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत कम्प्यूटर शिक्षकों के लिए 19 दिसंबर से 23 दिसंबर तक वर्कशॉप का आयोजन कराया गया था। शिक्षा विभाग के प्रभारी अधिकारी डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा ने समापन दिवस पर प्रशिक्षण लेने वाले 44 शिक्षकों को प्रमाण-पत्र िदया। प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में एआई का महत्व और भी बढ़ने वाला है। विद्यार्थियों को इसके लिए तैयार करना होगा और एआई टूल्स के उपयोग में उन्हें प्रतियोगी बनाना होगा। विज्ञान और टेक्नोलॉजी में नए अपडेट्स लगातार हो रहे हैं शिक्षकों को चाहिए कि परंपरागत पद्धति से आगे बढ़ते हुए खुद को नई चीजों के साथ अपडेट करते रहें और इस क्षेत्र में विद्यार्थियों की भी सहायता करें। समापन कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर ने प्रतिभागियों से फीडबैक लिया‌। उन्होंने प्रतिभागियों के बनाए गए विभिन्न कंटेंट के प्रेजेंटेशन भी देखें। डिजिटल ट्रांस फार्मेशन कोच अनुराग दांगी ने वर्कशॉप में पूरे 5 दिनों तक पेडागॉजी, एआई की आवश्यकता, एआई टूल्स, चैटजीपीटी के उपयोग से टीचिंग स्किल बेहतर करने, पाठ्यक्रम, टेस्ट पेपर, क्विज की डिजाइनिंग बहुत ही कम समय कैसे करना है? इस विषय में बताया। पीपीटी, वेबसाइट बनाना, इंटरनेट पर उपलब्ध वीडियो शिक्षण सामग्री का सारांशीकरण भी इसमें सम्मिलित रहा। समापन कार्यक्रम में मैत्री स्कूल आफ एंटरप्रेन्योरशिप प्राइवेट लिमिटेड के को-फाउंडर उत्कर्ष मिश्रा, एडीपीओ विनय सिन्हा व अवनीश पांडेय भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *