ऑल इंडिया मेडिकल फेडरेशन ने डॉ. मनप्रीत कौर को सोशल एक्टिविस्ट अवॉर्ड से िकया सम्मानित

भास्कर न्यूज | नूरपुरबेदी ऑल इंडिया मेडिकल प्रैक्टिशनर्स फेडरेशन एवं मेडिकल प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन पंजाब ने प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनप्रीत कौर को सोशल एक्टिविस्ट अवार्ड से सम्मानित िकया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार बाली ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. मनप्रीत कौर, जो ऑल इंडिया मेडिकल फेडरेशन के सक्रिय नेता डॉ. राजिंदर सिंह की पुत्री हैं, जो लंबे समय से चिकित्सा क्षेत्र में सेवाएं देने के साथ-साथ समाज सेवा के कार्यों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। अध्यक्ष डॉ. बाली ने कहा कि डॉ. मनप्रीत कौर द्वारा चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय भागीदारी अन्य डॉक्टरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बताया। इसी कारण ऑल इंडिया मेडिकल फेडरेशन द्वारा उन्हें बेस्ट सोशल एक्टिविस्ट एवं समाज का मान अवार्ड देकर सम्मानित किया। यहां डॉ. मनप्रीत कौर ने ऑल इंडिया मेडिकल फेडरेशन एवं समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद िकया। इस मौके पर राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज डॉ. दिनेश, ब्लॉक नूरपुरबेदी के अध्यक्ष गुरपाल चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जीएस गिल मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *