ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। गांव आलोअर्ख निवासी गगनदीप सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने पत्नी की ऑस्ट्रेलिया की वीजा फाइल चंडीगढ़ के एक इमिग्रेशन सेंटर से लगवाई थी। जिसका मालिक सनी टंडन निवासी लुधियाना है। उसने सनी टंडन को 5 लाख रुपए एडवांस दिए थे। लेकिन उसके द्वारा दिए गए समय पर वीजा नहीं लगा तो करीब 5 माह बाद वह अपने पैसे वापस लेने गया तो सनी टंडन ने टालमटोल शुरू कर दी। उसने सनी टंडन द्वारा दिए गए चेक जब बैंक में लगाए तो वह बाउंस हो गए। पुलिस ने गगनदीप सिंह की शिकायत पर थाना भवानीगढ़ में सनी टंडन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


