ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो के डिप्टी मेयर पहुंचे मंडी:अभिषेक बोले- हिमाचली संस्कृति को विदेश में पहचान दिलाना का लक्ष्य, सांस्कृतिक संबंध मजबूत करूंगा

ऑस्ट्रेलिया के ग्रेटर बेंडिगो में डिप्टी मेयर चुने गए मंडी निवासी अभिषेक अवस्थी मंडी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मंडी और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक मजबूत सांस्कृतिक संबंध स्थापित करेंगे। अभिषेक ने बताया कि यह संबंध दोनों देशों की भाषा, संस्कृति, कला और खेल के क्षेत्र में आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा। उन्होंने हिमाचली संस्कृति की विशिष्टता का जिक्र करते हुए कहा कि प्राचीन परंपराएं, वाद्य यंत्र और पारंपरिक वेशभूषा की अनूठी पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। शहर के विकास को लेकर उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनका मानना है कि स्वच्छता अभियान में सभी नागरिकों की भागीदारी जरूरी है, यह सिर्फ सरकार या नगर निकाय की जिम्मेदारी नहीं है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर यात्री वाहनों के लिए निर्धारित स्थल बनाने का प्रस्ताव रखा, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके। साथ ही, नशा मुक्ति अभियान में सामूहिक भागीदारी पर भी जोर दिया। अभिषेक ने स्पष्ट किया कि विकास के लिए दिए गए सुझावों पर अमल करना स्थानीय सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी होगी। उनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच ऐसे स्थायी संबंध स्थापित करना है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए भी लाभदायक हों।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *