ऑस्ट्रेलिया से आई एनआरआई महिला की विदेशी करंसी चुराई

लुधियाना| ऑस्ट्रेलिया से आई एनआरआई महिला के साथ चोरी से वारदात हो गई है। महिला अपने रिश्तेदारों के घर पर ठहरी थी। इसी बीच वहां की नौकरानी ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जीवन आशा सूद ने बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से अपनी बेटी को मिलने के लिए आई थी। इसी बीच संतोख नगर, शिवपुरी इलाके में वह अपने रिश्तेदारों के पास रुक गई थी। क्योंकि उनकी बेटी उस समय चंडीगढ़ गई थी। फिर 18 अप्रैल की दोपहर को जब वह कमरे में आराम कर रही थी तभी आरोपी नौकरानी उनके कमरे में आई और उनके सामान से 9500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (लगभग 5.19 लाख रुपये) चोरी कर ले गई। सीसीटीवी फुटेज में इसका खुलासा हुआ। उसके बाद थाना दरेसी की पुलिस को शिकायत दी। मामले में जांच अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *