ओडिशा के स्कूल में थिनर से आग, 4 छात्र झुलसे:चपरासी का बेटा एक्सपेरिमेंट दिखा रहा था, घायल की मां बोलीं- जानबूझकर जलाया

ओडिशा के रायगड़ा जिले के एक स्कूल में सोमवार को पेंट थिनर से आग लगने की घटना में चार छात्र गंभीर रूप से झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, मुनिगुड़ा ब्लॉक स्थित पैका डाकुलागुड़ा हाई स्कूल के चपरासी का बेटा बिनोद चार छोटे छात्रों को स्कूल की छत पर ले गया था। जहां बिनोद सभी को पेंट थिनर से आग लगा कर दिखाने लगा, जो बाद में बेकाबू हो गया और छात्र झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी बोले- थिनर से आग लगा कर दिखा रहा था
रायगड़ा की पुलिस अधीक्षक स्वाथी एस कुमार ने बताया कि बिनोद उन्हें यह दिखाना चाहता था कि थिनर कैसे आग पकड़ता है। पहले उसने थोड़ा थिनर डाला और आग लगाई। इसके बाद सभी बारी-बारी थिनर डालकर आग लगाने लगे। इसी दौरान आग तेजी से फैल गई, जिससे छात्र झुलस गए। 5वीं और 7वीं क्लास के चार छात्र झुलसे इस एक्सपेरिमेंट में 5वीं और 7वीं क्लास के चार छात्र झुलस गए है। घायल छात्रों में 5वीं क्लास में पढ़ने वाला सुदाम और नलिना व 7वीं क्लास में पढ़ने वाला रोहित और बिराज है। एसपी स्वाथी ने बताया कि बिराज की हालत सबसे ज्यादा गंभीर है। सभी घायलों का इलाज मेडिकल टीम की निगरानी में चल रहा है। बिनोद 8वीं क्लास का छात्र है। मां ने जानबूझकर जलाने का आरोप लगाया घायलों में से एक छात्र की मां ने पुलिस के ‘एक्सपेरिमेंट’ वाले दावे को खारिज किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिनोद ने जानबूझकर चारों छात्रों पर थिनर डालकर आग लगा दी। महिला के अनुसार, स्कूल परिसर में एक जगह पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ था। आग में मेरा बेटा गंभीर रूप से घायल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *