ओडिशा में 1 करोड़ का इनामी नक्सली मारा गया:कंधमाल में 2 महिलाओं समेत 6 नक्सली ढेर; SOG, CRPF और BSF टीमों का ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में 6 नक्सलियों को मार गिराया है। इनमें 1 करोड़ से ज्यादा का इनामी सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) गणेश उईके (69) भी शामिल है। दो महिला नक्सली भी मारी गई हैं। मारे गए नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। सुरक्षाबलों को कंधमाल जिले के चाकापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी का इनपुट मिला था। इसी इनपुट के आधार पर 23 टीमों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया था। इनमें 20 स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG), दो सीआरपीएफ और एक बीएसएफ टीमें शामिल थीं। यह ऑपरेशन कंधमाल जिले के चाकापाड़ थाना क्षेत्र और गंजाम जिले के राम्भा वन क्षेत्र में चलाया गया। आज यानी 25 दिसंबर को अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर माओवादियों और SOG जवानों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्चिंग की गई, जिसमें 5 नक्सलियों के शव मिले। इनमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं हैं। सभी माओवादी वर्दी में थे। मौके से 2 इंसास राइफल और एक 303 राइफल बरामद हुई है। मारे गए नक्सलियों की तस्वीर देखिए… इस साल कुल 11 बड़े लीडर मारे गए- आईजी बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि सीसी मेंबर गणेश उईके के मारे जाने की खबर है। ओडिशा पुलिस इस पर विस्तार से जानकारी देगी। इस साल कुल 11 सेंट्रल कमेटी मेंबर और पोलित ब्यूरो मेंबर मुठभेड़ में ढेर हुए हैं। बस्तर संभाग अंतर्गत बसवाराजू, के राम चंद्र रेड्डी, सुधाकर और कोसा की बॉडी रिकवर की गई, जबकि चलपति और बालकृष्णा गरियाबंद मुठभेड़ में मारे गए। वहीं पड़ोसी राज्यों में गजाला रवि, माड़वी हिड़मा, विवेक मांझी, सहदेव समेत अन्य नक्सलियों की डेडबॉडी रिकवर की गई है। छत्तीसगढ़ में पिछले 2 बड़े नक्सली एनकाउंटर 3, 4 दिसंबर, 18 नक्सली मारे गए 4 दिसंबर को दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 6 और नक्सलियों को मार गिराया था। 3 दिसंबर को यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। सभी 18 नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए। एनकाउंटर में DRG के 3 जवान शहीद और 2 जवान घायल हो गए। बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि शहीद जवानों में हेड कॉन्स्टेबल मोनू वडारी, हेड कॉन्स्टेबल रमेश सोड़ी और कॉन्स्टेबल दुकारू गोंडे शामिल हैं। बीजापुर पुलिस लाइन में तीनों शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। …………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… छत्तीसगढ़ में 9 महिला समेत 18 नक्सली ढेर:1.30 करोड़ का इनाम था, सभी के शव बरामद; 3 जवान शहीद, बीजापुर में दी श्रद्धांजलि छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 6 और नक्सलियों को मार गिराया है। बुधवार को यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। गुरुवार को सभी 18 नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *