ओडिशा से गांजा तस्करी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार:पन्ना पुलिस ने जब्त किया 18 किलो गांजा, अंतरराज्यीय गिरोह का किया खुलासा

पन्ना पुलिस ने ओडिशा से गांजा तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 18 किलो 48 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4.50 लाख रुपए है। यह कार्रवाई कोतवाली और गुनौर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से की। पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में एसपी ने मामले का किया खुलासा एसपी निवेदिता नायडू ने पुलिस कॉन्फ्रेंस हॉल में इस मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में से एक ओडिशा का निवासी है, जबकि दो छतरपुर जिले के रहने वाले हैं। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गई है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा का एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर पन्ना के आसपास बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक टीम गठित की गई। टीम ने पुराना पन्ना क्षेत्र (पन्ना-अजयगढ़ मार्ग) पर घेराबंदी कर टिकेश्वर कालसे (40 वर्ष), निवासी जिला बौध (ओडिशा) को हिरासत में लिया। ओडिशा से कम दाम में गांजा लाकर पन्ना में ऊंचे दामों पर बेचता था आरोपी टिकेश्वर कालसे की तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैलों से टेप से पैक किए हुए 18 पैकेट मिले, जिनमें 12 किलो 508 ग्राम सूखा गांजा भरा था। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह ओडिशा से कम दाम में गांजा लाकर पन्ना में ऊंचे दामों पर बेचने आया था। दूसरी कार्रवाई गुनौर थाना पुलिस ने की। थाना प्रभारी निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री को सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर की बाइक पर अवैध गांजा लेकर बराछ से गुनौर की ओर आ रहे हैं। सिली मोड़ पुलिया के पास पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें पकड़ लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *