ओडिशा से झारखंड ले जाया जा रहा था गांजा:बलरामपुर में ट्रैक्टर खाई में गिरा, तस्कर घायल; बिखरे पैकेट से भंडाफोड़

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर दलधोवा घाट में गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। एक ट्रैक्टर के खाई में गिरने से यह मामला उजागर हुआ। घटना की जानकारी एक पिकअप वाहन चालक ने हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के चालक अमित मिंज को दी। सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन मौके पर पहुंचे। वहां ट्रैक्टर की ट्रॉली में बने बॉक्स से गांजे के पैकेट बिखरे मिले। यातायात प्रभारी ने तुरंत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी को सूचित किया। ओडिशा से झारखंड गांजा ले जा रहे थे जांच में पता चला कि तस्कर ट्रैक्टर ट्रॉली में बॉक्स बनाकर ओडिशा से झारखंड गांजा ले जा रहे थे। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक तस्कर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र साहू ने मौके से गांजा जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *