ओ​डिसा​ में पंजाब सब जूनियर टीम ने सॉफ्ट टेनिस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कर्नाटक को 2-1 से हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर ओडिसा के भुवनेश्वर के केटी ग्लोबल स्कूल बरौनी खोरदा में ओडिसा सॉफ्ट टैनिस एसोसिएशन के ओर से 19वीं सब जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्ट टेनिस लड़के और लड़कियों की प्रतियोगिता 27 से 31 दिसंबर तक होगी। सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन पंजाब के महासचिव नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 5 दिवसीय प्रतियोगिता में पंजाब से लड़कों के वर्ग में कप्तान जयवंत ग्रेवाल, फतेह सिंह विर्क, मौलिक जैन, अयान गुप्ता, नमन सहदेव, प्रतिज्ञा कौशिक, समर्थ चोपड़ा, कृषप मेहरा, जबकि लड़कियों के वर्ग में मायरा आहूजा, नायशा अग्रवाल, डायना सेठ, टीम कोच गौरव व रमन सैनी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में समस्त भारत से लगभग 500 लड़के व लड़कियां भाग ले रही हैं। पहले दिन पंजाब के लड़कों की टीम ने कर्नाटक को 3-0 से हराया। यहां एसोसिएशन प्रधान अनुमीत सिंह सोढ़ी, सह सचिव डॉ. प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *