महासमुंद| ओपन स्कूल दसवीं-बारहवीं परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड होली के बाद जारी होंगे। इसे लेकर तैयारी की जा रही है। परीक्षा के लिए करीब 83 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। इसको लेकर राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। ओपन स्कूल की परीक्षा साल में तीन बार परीक्षा हो रही है। पिछले साल से ही यह बदलाव किया गया है। पहली परीक्षा के तहत बारहवीं का पेपर 26-मार्च से 21 अप्रैल तक होगा। इसी तरह दसवीं की 27 मार्च से 17 अप्रैल तक होगी। द्वितीय परीक्षा जुलाई-अगस्त और तृतीय नवंबर में होगी।


