ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन 15 तक कर सकेंगे

बालोद | शासकीय आदर्श उमा विद्यालय बालोद में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मार्च-अप्रैल 2026 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की तिथि 15 जनवरी तक है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की तिथि 25 जनवरी तक है। विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और हार्ड कॉपी स्कूल में जमा करेंगे। इसके अतिरिक्त इच्छुक विद्यार्थी संस्था में आकर भी आवेदन कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *