ओपन 10वीं-12वीं परीक्षा 26 मार्च से

महासमुंद| ओपन स्कूल की दसवीं-बारहवीं परीक्षा 26 मार्च से शुरू होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड माह के अंत में जारी होने की संभावना है। परीक्षा के लिए करीब 83 हजार छात्रों ने आवेदन किया है। इसे लेकर राज्य में ढाई सौ से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाने की संभावना है। ओपन स्कूल की यह साल की पहली परीक्षा है। अब साल में तीन बार मुख्य परीक्षा हो रही है। पिछले साल से ही यह बदलाव किया गया है। पहली परीक्षा के तहत बारहवीं का पेपर 26 मार्च से 21 अप्रैल तक होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *