ओमानंदजी महाराज मंदिर में सेवादार की हत्या का आरोपी गिरफ्तार:कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने चंद घंटों में किया मामले का खुलासा

कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने नारेहड़ा स्थित ओमानंदजी महाराज मंदिर में सेवादार की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को कुछ ही घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र बिश्नोई के निर्देश पर डीएसपी राजेंद्र बुड़बक और थाना अधिकारी सदर यशपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। यह कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए की गई। सेवादार की हुई थी हत्या मामला 7 दिसंबर को सामने आया जब थाना सरुंड को सूचना मिली कि नारेहड़ा के ओमानंदजी महाराज मंदिर में एक सेवादार की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर के अंदर खून से लथपथ एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान 83 वर्षीय जगदीश प्रसाद पुत्र अर्जुनलाल यादव, निवासी ढाणी बन्यावाल, तहसील नारेहड़ा के रूप में हुई। एफएसएल और एमओबी टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का बीडीएम अस्पताल में पंचनामा और मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के पुत्र महेश कुमार यादव की रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर तलाश अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही भागने लगा आरोपी, पकड़ा तलाश के दौरान, नहालपुरा के नाले के पास एक गड्ढे में एक संदिग्ध युवक मिला। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान जुर्म कबूला पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान संजय उर्फ कालू, पुत्र लालाराम बावरिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी खेड़ा नहालपुरा, थाना सरुंड के रूप में बताई। कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या की वारदात में शामिल होना स्वीकार कर लिया। उसे बापर्दा गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे गहनता से पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *