निवाड़ी जिले के ओरछा में एक किराना दुकान के ठीक सामने किसी ने अपनी कार खड़ी कर दी। कार के कारण दुकान का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया और ग्राहक अंदर नहीं आ पा रहे थे। नुकसान से बचने के लिए व्यापारी ने कार पर ही सामान रखकर बेचना शुरू कर दिया, जिसकी चर्चा अब इलाके में हो रही है। सुबह दुकान खोलते ही सामने खड़ी मिली कार यह मामला ओरछा तहसील स्थित रवि किराना भंडार का है। दुकान संचालक रवि ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब 9 बजे दुकान खोलने पहुंचे थे। तभी उन्होंने देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी दुकान के सामने कार खड़ी कर रखी है। कार मालिक काफी देर तक वापस नहीं लौटा। दो घंटे तक ठप रहा कामकाज कार दुकान के बिल्कुल सामने खड़ी थी, जिससे ग्राहक दुकान के अंदर नहीं जा सके। करीब दो घंटे तक यही स्थिति बनी रही और इस दौरान दुकान का कामकाज पूरी तरह से ठप रहा। कार की छत पर सजाया सामान नुकसान से बचने के लिए रवि ने कार की छत पर चिप्स और अन्य छोटे सामान के पैकेट सजा दिए, ताकि राह चलते लोगों को यह पता चल सके कि दुकान खुली है और सामान उपलब्ध है। यह तरीका देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। व्यापारी बोला- किराया भी देना पड़ता है, नुकसान अलग रवि ने बताया कि वह हर महीने दुकान का 8 हजार रुपए किराया देते हैं। दुकान खुली होने के बावजूद ग्राहक न आने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए ऐसी स्थिति बहुत मुश्किल होती है। अगर कोई अज्ञात व्यक्ति इस तरह दुकान के सामने वाहन खड़ा कर दे, तो छोटे व्यापारियों के पास क्या विकल्प बचते हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों में ध्यान देने की मांग भी की है।


