ओरमांझी | पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हुआंगधातु (थाना नामकुम) निवासी हंसपाल मुंडा, पिता कुंदन मुंडा,जो अफीम के कारोबार से जुड़े एक मामले में नामजद आरोपी था, काफी समय से फरार चल रहा था। इसी तरह, ग्राम बरवे (थाना ओरमांझी) निवासी रमीज अंसारी उर्फ अकरम राजा, पिता इस्लाम अंसारी, जो पोक्सो एक्ट के तहत एक गंभीर मामले में आरोपी था, पुलिस की पकड़ से बाहर था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया।


