ओलावृष्टि और आग से तबाह हुईं फसलें, मुआवजा न मिलने से टूटा किसान

लुधियाना| भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर ने शुक्रवार को डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को ज्ञापन सौंपकर ओलावृष्टि और आगजनी से बर्बाद हुई फसलों की भरपाई की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि हजारों एकड़ में गेहूं की फसल जल चुकी है, हरी सब्जियां और चारा भी पूरी तरह तबाह हो चुका है, लेकिन सरकार ने अब तक मुआवजा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादा किया था कि गिरदावरी से पहले ही मुआवजा खातों में डाला जाएगा, लेकिन यह वादा भी बाकी घोषणाओं की तरह अधूरा रह गया। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार सवाल पूछने वालों पर पुलिसिया कार्रवाई करवा रही है। आम आदमी पार्टी के विधायकों की शिकायत पर किसानों के घरों में छापेमारी हो रही है, उन्हें गिरफ्तार कर थानों में बंद किया जा रहा है। शंभू और खनौरी मोर्चों पर हुए नुकसान के साथ-साथ पुलिस की मौजूदगी में किसानों का सामान चोरी हुआ, ट्रालियां, एसी, कूलर, गैस सिलेंडर, चायपत्ती तक उठा ली गई, जिसकी भरपाई की मांग की गई है। उन्होंने मांग की कि मुआवजा तत्काल जारी किया जाए। मौके पर स्वर्णजीत सिंह घुलाल, मलकीत सिंह घुलाल, गुरजीत सिंह दोराहा, हरदीप सिंह गोसल समेत कई किसान नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *