ओलावृष्टि से हुए नुकसान का लिया जायजा

अमृतसर | डीसी साक्षी साहनी ने एसडीएम को निर्देश दिया है कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान का जायजा लेने गांवों में खेतों का दौरा करें। जिन किसानों को कृषि उपकरणों या किसी अन्य रूप में तत्काल मदद की जरूरत है, उपलब्ध कराएं। एसडीएम अपने उपमंडल में राजस्व एवं कृषि अधिकारियों की एक संयुक्त टीम बनाकर प्रभावित क्षेत्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजना भी सुनिश्चित करें। एसडीएम लोपोके अमनप्रीत कौर घुम्मण ने कृषि अफसरों संग गांवों का दौरा किया। उधर, ब्लॉक वेरका में कृषि अधिकारी अमरजीत सिंह और हरप्रीत सिंह ने गांव बाल सुचंदर व आस-पास के इलाकों में खोतों का निरीक्षण किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *