ओल्ड जवाहर नगर में हुई पेड़ों की गलत कटाई

जालंधर | अलास्का चौक के पास ओल्ड जवाहर नगर के टैंकी वाले पार्क में पुराने पेड़ों की कटाई हो रही है। इससे पुराने पेड़ों के सूखने का डर है। सिटी के अंदर पहले ही पेड़ कम हैं। नए पौधे लगाने की जगह सीमित है। इस बीच पार्क के अंदर लगे पेड़ों की गलत कटाई हरियाली का बड़ा नुकसान कर रही है। ओल्ड जवाहर नगर शहर का प्रमुख इलाका है। जो पेड़ कई वर्षों में तैयार हुए हैं, उनकी सभी मुख्य शाखाएं काट दी गई हैं। नगर निगम को एक्शन लेना चाहिए। पेड़ों को नुकसान वालों को ताकीद करने से ही वातावरण का नुकसान बंद होगा। -प्रोनीत शर्मा, ओल्ड जवाहर नगर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *