ओवरलोड ऑटो और स्कूल बसों पर 56 हजार का जुर्माना:22 ट्रैक्टरों पर रेडियम लगाया, यातायात नियमों की अनदेखी पर परिवहन विभाग सख्त

जिला परिवहन विभाग ने शुक्रवार को चेकिंग पॉइंट लगाकर ओवरलोड ऑटो और नियमों का पालन न करने वाली स्कूली बसों पर 56 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। इस दौरान नियम विरुद्ध चल रहे वाहनों को जब्त कर परिवहन विभाग कार्यालय में रखा। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 22 ट्रैक्टरों पर रेडियम रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। जिला परिवहन अधिकारी कुशवाहा ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *