ओवरलोड ट्रक से बाइक सवार के ऊपर गिरा कोयला, घायल

गढ़वा | एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को ओवरलोड ट्रक से गिरे कोयला के चपेट में आकर अभिषेक सोनी पिता श्यामदेव प्रसाद घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना के संबंध में बताया गया कि अभिषेक सोनी अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर नारायणपुर गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप बगल से गुजरे एक ट्रक से कोयला का टुकड़ा मोटरसाइकिल सवार अभिषेक सोनी के ऊपर गिर गया। इस घटना में उसके सिर में चोट लगी है। गढ़वा | पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा गांव निवासी रेशम देवी पति भरत विश्वकर्मा ने शनिवार को जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के संबंध में बताया गया कि रेशम देवी एवं उसके ससुरालवालों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे आक्रोशित होकर रेशम देवी ने आत्महत्या के इरादे से जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वजनों को इसकी जानकारी मिली। तब उसे गढ़वा सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत रेशमा देवी की हालत स्थिर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *