शिमला | मेहाड़ा से शिमला, मावंडा, बसई तथा शिमला से रवां रोड पर दिन रात ओवरलोड डंपर सरपट दौड़ रहे हैं। उन पर कोई परिवहन विभाग और पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। क्षेत्र में अवैध खनन और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सड़क के दोनों ओर खड़े बबूल के पेड़ों की कटाई भी नहीं की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने अब तक किसी भी बिंदु पर ठोस कार्रवाई नहीं की है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हादसों को न्यौता दे रहे हैं। -ग्रामीण


