बैतूल| दुबई में आयोजित तीन दिवसीय ओशन मैन अंतरराष्ट्रीय समुद्री तरण प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना विशेष स्थान बनाने वाले बैतूल निवासी प्रसाद निरगुड़कर रविवार को बैतूल लौट रहे हैं। प्रसाद ने बताया पूर्व में गोवा में हुई 10 किलोमीटर ओपन वाटर समुद्री स्विमिंग वर्ग में उन्होंने अपना स्थान सुरक्षित किया था, जिसके आधार पर उनका चयन दुबई में आयोजित ओशन मैन अंतरराष्ट्रीय समुद्री तरण वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए हुआ था।


